बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल निर्माण का शुभारंभ, डेढ़ साल में तैयार होने का लक्ष्य

दर्पण 24 न्यूज़ सवाददाता दिनेश कुमार की विशेष रिपोर्ट 

छतरपुर। बागेश्वर धाम में बहुप्रतीक्षित कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दवा और दुआ के समन्वय की सोच को आगे बढ़ाते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहल पर यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट साकार रूप ले रहा है।


गौरतलब है कि इस अस्पताल की आधारशिला वर्ष पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी। अब निर्माण कार्य को गति देने की जिम्मेदारी प्रशांत रुइया ने अपने हाथों में ली है। शुक्रवार को वे अपनी टीम के साथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।\


अस्पताल परिसर की लगभग 3 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे 25 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस विशाल कैंपस की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।


डेढ़ साल में तैयार होने की उम्मीद
बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के अनुसार अस्पताल के मुख्य ढांचे को तैयार करने में लगभग 18 से 20 महीने का समय लगेगा। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
गरीब मरीजों के लिए बनेगा सहारा


यह कैंसर अस्पताल बुंदेलखंड ही नहीं, पूरे प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुलभ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे हजारों-लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।


आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर
अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए धर्मशाला, स्टाफ आवास, बायो पार्क और बोटैनिकल गार्डन विकसित किए जाएंगे। साथ ही गौशाला का निर्माण भी किया जाएगा। पूरे परिसर को ऊर्जा देने के लिए सोलर पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे अस्पताल आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल बनेगा।
यह परियोजना स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल मानी जा रही है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *