बदलते मौसम का असर: केदारनाथ में भारी बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

दर्पण 24 न्यूज |मोसम  रिपोर्ट
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ी राज्यों में जहां कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं मैदानी इलाकों में भी मौसम ने करवट ले ली है।
केदारनाथ धाम में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के चलते पूरा इलाका 3 से 4 फीट मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफेद बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम और अधिक खराब हो सकता है। विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
विशेषज्ञों ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि इस मौसम बदलाव का असर फसलों पर पड़ सकता है। वहीं आम लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
बदलते मौसम के इस मिजाज ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बारिश का दोहरा असर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *