नवांकुर संस्था मानव जीवन विकास समिति सचिव निर्भय सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केसवाल के निर्देशानुसार एवम् ब्लॉक समन्वयक नंदनी वाटिया के मार्गदर्शन में नवांकुर योजनांर्तगत सेक्टर क्रमांक 04 बसाड़ी के अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम बेहडीकला, नन्हवारा खुर्द, कुम्हरवारा, परसवारा खुर्द, मिडरा से अंतर्गत गठित प्रस्फुटन समितियो के एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन जीवन विकास ट्रेनिंग सेंटर बिजौरी में किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक रामकिशोर चौधरी द्वारा अतिथियों एवम् उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया तत्पश्चात दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सर्वप्रथम ब्लॉक समन्वयक नंदनी वाटिया के द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर योजना और प्रस्फुटन योजना की अवधारणा एवं उद्देशय पर प्रकाश डालते हुए समितियों की त्रैमासिक कार्यों की समीक्षा की गयी और समितियो के दस्तावेजीकरण पर गंभीरतापूर्वक प्रकाश डाला गया। इसके बाद आदर्श ग्राम बनाने प्रस्फुटन वाटिका का का निर्माण करना, संस्कार केंद्र खोलना, वाचनालय खोलने आदि पर विस्तृत चर्चा किया गया।
मानव जीवन विकास समिति द्वारा तैयार डाक्यूमेंटरी फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया जिसमे समग्र विकास की अवधारणा निहित है फिल्म देखकर प्रतिभागी काफी उत्साहित नजर आये।
मानव जीवन विकास समिति के जिला समन्वयक चंद्रपाल कुशवाहा के द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा एवम् विभिन्न चरणों पर बात रखते हुए ग्राम की छोटी छोटी आवश्यकताओं एवं समस्याओ को खोजकर आपसी सहयोग से हल करने हेतु प्रेरित किया।
कुम्हरवारा ग्राम पंचायत सरपंच वृंदावन पटेल द्वारा बताय गया की ग्राम के विकास में प्रस्फुटन समितियों के साथ हमारा भरपूर सहयोग रहता है, समिति सदस्यों द्वारा लगातार ग्राम विकास के मुद्दे पर काम किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केसवाल के द्वारा समितियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया गया की अपने अपने गांव से निःस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर ग्राम विकास के कार्यों में भागीदारी बनाये। नवांकुर संस्था के अनुकरणीय कार्यो का उदाहरण देते हुए जैविक कृषि को बढ़ावा देने बात रखी। यह भी बताया गया की बेहतर कार्य करने वाले को विभिन्न प्रकार के पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।
दोपहर भोजन के बाद स्वैच्छिक संगठनो का गठन एवं प्रबंधन पर नवांकुर संस्था प्रोग्राम समन्वयक रामकिशोर चौधरी के द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रकाश डाला गया।
उजाला फाउंडेशन प्रमुख श्री हरभगत सिंह के द्वारा गांव को नशामुक्त बनाने, प्लास्टिक मुक्त बनाने अपनी बात सहजता से राखी गई।
सेक्टर प्रभारी श्री गुलशन सिंह के द्वारा बताय गया की प्रस्फुटन समिति में सक्रीय सदस्यों को जोड़े ताकि ग्राम का विकास हो सके।
कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को जनप्रतिनिधि एवं अतिथियो के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी सम्माननीय जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों की शानदार उपस्थिति रही।
