दर्पण 24 न्यूज स्पेशल रिपोर्ट
कटनी। Mohan Yadav शनिवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरही पहुंचे, जहां उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री यहां आयोजित किसान सम्मेलन एवं कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

बरही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड पर मुख्यमंत्री के दोपहर 3:11 बजे पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री Uday Pratap Singh, खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma, विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak, मुड़वारा विधायक Sandeep Shriprasad Jaiswal, बहोरीबंद विधायक Pranay Prabhat Pandey तथा बड़वारा विधायक Dhirendra Bahadur Singh ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं संभागायुक्त धनंजय सिंह, डीआईजी राकेश सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केके डेहरिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री की अगवानी की।

मुख्यमंत्री बरही में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद आभार रैली व रोड-शो में भी शामिल होंगे।

