सह सम्पादक उमेश त्रिपाठी दर्पण 24 न्यूज़
कटनी/बड़वारा। महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान आदर्ताल, जबलपुर द्वारा बड़वारा जनपद पंचायत में सरपंचों के लिए दो दिवसीय प्रत्याश्रमण (रिफ्रेशर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रतिमा टेकाम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीमती बविता सिंह (ब्लॉक समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन), श्री गजराज सिंह, श्री बल्लू सिंह तथा श्री राजेश श्रीवास्तव (ADEO) ने पंचायत संचालन, शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरपंचों को विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी सरपंचों का TMP पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया और प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनके प्रमाणपत्र डाउनलोड कराए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक सुश्री आस्था सिंह और ऑपरेटर हर्ष प्रताप सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद बड़वारा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक किया गया।
