कटनी में अब हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि समाज सेवा करना भी किसी “एडवेंचर स्पोर्ट” से कम नहीं रह गया है। ताज़ा मामला माधवनगर स्थित “गौ मां हिन्दू सेवा संगठन” से जुड़ा है, जहां संगठन के गौसेवक करण मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर बताया है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
शिकायत के अनुसार, रात करीब 11:35 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9815592908 से कॉल कर कहा कि “आप विश्व हिन्दू परिषद के लिए काम करते हैं और कटनी में जो गौ सेवा कर रहे हैं, उसे बंद कर दो, नहीं तो जान से मार दूंगा।”
इतना ही नहीं, धमकियों का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि रात करीब 2 बजे तक लगातार कई बार फोन कर डराने की कोशिश की गई।
मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब धमकी देने वाले ने एसएमएस के जरिए एक और नंबर 9115456200 भेजकर यह भी “सूचना” दे दी कि अब इसी नंबर से कॉल आएगा। यानी धमकी देने वाले महोदय ने पूरा “कस्टमर केयर सिस्टम” ही बना रखा है।
करण मिश्रा का कहना है कि उनके पास इन कॉल्स की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है और उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दोनों नंबरों को ट्रेस कर सख्त कार्रवाई की जाए।
अब सवाल यह है कि
क्या कटनी में गौसेवा करना भी किसी को इतना खटकने लगा है कि फोन पर जान से मारने की धमकी देनी पड़े?
या फिर यह भी नया ट्रेंड है—पहले फोन पर डराओ, फिर नंबर बदलकर फिर से डराओ?
फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन “मोबाइल बहादुरों” तक कितनी जल्दी पहुंचती है, या फिर धमकियों का यह फोन कॉल वाला थ्रिलर यूं ही चलता रहेगा।
फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, अब “गौसेवा” भी बन गई जोखिम भरी ड्यूटी!
