कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने राजस्व अधिकारियों को सौंपे नवीन दायित्व  अजीत तिवारी बने कटनी नगर तहसीलदार, नेहा जैन को मिला नजूल तहसीलदार का प्रभार

कटनी। जिले में प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्यों की सुचारु व्यवस्था के लिए आशीष तिवारी (कलेक्टर, कटनी) ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को नवीन दायित्व सौंपते हुए पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कटनी नगर

अजीत तिवारी – तहसीलदार, कटनी नगर

संदीप सिंह – नायब तहसीलदार, कटनी नगर (गैर न्यायालयीन)

साक्षी शुक्ला – नायब तहसीलदार, कटनी नगर (गैर न्यायालयीन)

हर्ष राम टेके – कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन), अतिरिक्त दायित्व बड़वारा तहसील

कटनी ग्रामीण

अतुलेश सिंह – प्रभारी तहसीलदार, कार्यालय प्रमुख एवं राजस्व न्यायालयीन कार्य

आशीष कुमार चतुर्वेदी – नायब तहसीलदार, कटनी ग्रामीण (गैर न्यायालयीन) एवं हीरापुर कौड़िया का राजस्व न्यायालयीन कार्य

बहोरीबंद तहसील

नेहा जैन – नजूल तहसीलदार, कटनी

आशीष अग्रवाल – प्रभारी तहसीलदार बहोरीबंद, कार्यालय प्रमुख एवं राजस्व न्यायालयीन कार्य

सारिका रावत – प्रभारी तहसीलदार बहोरीबंद एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन)

राजकुमार नामदेव – प्रभारी नायब तहसीलदार, वृत्‍त बाकल (राजस्व न्यायालयीन कार्य)

विजयराघवगढ़ तहसील

मनीष शुक्ला – प्रभारी तहसीलदार, वृत्‍त विजयराघवगढ़ एवं कारीतलाई

राजेंद्र श्रीवास्तव – प्रभारी नायब तहसीलदार, वृत्‍त सिनगौड़ी एवं देवराकला

नरेंद्र खरे – नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन) एवं वृत्‍त उबरा का राजस्व न्यायालयीन कार्य

ढीमरखेड़ा तहसील

नितिन पटेल – प्रभारी तहसीलदार, राजस्व न्यायालयीन एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन), कार्यालय प्रमुख

आकांक्षा चौरसिया – प्रभारी तहसीलदार रीठी (अतिरिक्त प्रभार)

इसरार खान – नायब तहसीलदार, वृत्‍त उमरियापान (राजस्व न्यायालयीन कार्य)

खगेश भलावी – प्रभारी नायब तहसीलदार, वृत्‍त सिंलौड़ी (राजस्व न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन)

रीठी तहसील

आकांक्षा चौरसिया – प्रभारी तहसीलदार

अनुराधा सिंह – नायब तहसीलदार, वृत्‍त बिलहरी (राजस्व न्यायालयीन कार्य)

बड़वारा तहसील

ऋषि गौतम – प्रभारी तहसीलदार, वृत्‍त बड़वारा एवं विलायतकला (राजस्व न्यायालयीन कार्य), कार्यालय प्रमुख

हर्ष राम टेके – नायब तहसीलदार, वृत्‍त बसाड़ी (राजस्व न्यायालयीन कार्य) एवं संपूर्ण तहसील का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन)

बरही तहसील

आदित्य प्रकाश द्विवेदी – प्रभारी तहसीलदार, वृत्‍त बरही एवं पिपरिया कला (राजस्व एवं न्यायालयीन कार्य)

प्रसन्न वर्मा – कलेक्ट्रेट भू-अभिलेख शाखा से संबद्ध

संतोष श्रीवास्तव – नायब तहसीलदार बरही, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं वृत्‍त खितौली का राजस्व न्यायालयीन कार्य

स्लिमनाबाद तहसील

सारिका रावत – प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (गैर न्यायालयीन)

आकाशदीप नामदेव – प्रभारी तहसीलदार, राजस्व न्यायालयीन कार्य एवं कार्यालय प्रमुख

विशेष निर्देश

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित एसडीएम अपने-अपने अनुविभाग में आवश्यकता अनुसार राजस्व अधिकारियों को गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए अधिकृत कर सकेंगे।

🔹 जिले में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *