जबलपुर संभाग में चमकी बिलहरी की प्रतिभा — पुरानी सोमवारी बाजार ने रामायण प्रतियोगिता में पाया 5वां स्था

कटनी जिले के बिलहरी क्षेत्र की ऐतिहासिक पुरानी सोमवारी बाजार ने एक बार फिर सांस्कृतिक परंपरा और भक्ति की मिसाल पेश करते हुए जबलपुर संभाग स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में 5वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे बिलहरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता में संभाग भर से आई विभिन्न मंडलियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन पुरानी सोमवारी बाजार की टीम ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति, मधुर गायन, सशक्त संवाद अदायगी और अनुशासित मंच संचालन से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों ने रामायण के प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत करने वाली इस प्रस्तुति ने साबित कर दिया कि बिलहरी की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है।

दर्पण 24 न्यूज परिवार की ओर से पुरानी सोमवारी बाजार की पूरी टीम, कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी इसी प्रकार संस्कृति और भक्ति की ज्योति प्रज्वलित करते रहें और आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *