कटनी। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित 7 दिवसीय प्रशिक्षण (सेकंड बैच) दिनांक 16 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के कुल 90 वॉलिंटियर्स ने भाग लिया और आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन चाय-नाश्ता एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी 90 वॉलिंटियर्स को सिविल डिफेंस किट प्रदान की गई तथा समापन दिवस पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्रों पर कटनी कलेक्टर एवं कंट्रोलर आशीष तिवारी (IAS) के हस्ताक्षर अंकित थे।
समापन समारोह में जबलपुर संभाग से एसपी स्तर के अधिकारी खरे सर, जिला कमांडेंट होमगार्ड कटनी राजेंद्र सिंह बघेल, जिला होमगार्ड इंस्पेक्टर चौधरी सर, लेडीज होमगार्ड अधिकारी श्वेता गुप्ता, रिटेल होमगार्ड कमांडर पाडवा जी सहित सभी SDERF कमांडर एवं मास्टर ट्रेनर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सभी 90 वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सेवा भावना को और मजबूत करने वाला अनुभव रहा।
दर्पण 24 न्यूज़
