बांग्लादेश हिंसा: हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, फिनलैंड भागने की फिराक में था

बांग्लादेश हिंसा: हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, फिनलैंड भागने की फिराक में था

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंसा के दौरान एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी महदी अहमद रजा हसन को भारत में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह भारत के रास्ते फिनलैंड भागने की कोशिश कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार आरोपी पर बांग्लादेश में हुए सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी की हत्या का आरोप है। इमिग्रेशन अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई और हिरासत में ले लिया गया।

बताया जा रहा है कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपियों पर निगरानी बढ़ा रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा पार अपराध और फरार आरोपियों के मामलों में भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग पहले से मजबूत हुआ है, जिससे ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *