कटनी।बिलहरी पुलिस की बड़ी कामयाबी 2 किलो गांजे के साथ दो पारधी तस्कर गिरफ्तार कटनी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने दो पारधी तस्करों को 2 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया तथा थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
*संदेह के आधार पर पकड़े गए आरोपी*
चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान बिलहरी से चिखला रोड पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। मोटरसाइकिल के आगे बैठे युवक के पास काले-सफेद रंग का पिट्ठू बैग टंगा हुआ था, जो संदिग्ध प्रतीत हुआ
पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस स्टाफ ने वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। राहगीर साक्षियों की उपस्थिति में पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम बताए—
कयामत सिंह, पिता मिनश्री लाल बहेलिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कुपना, थाना शाहनगर, जिला पन्ना
रहमत सिंह उर्फ आर्यन, पिता इलेज सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कुपना, थाना शाहनगर, जिला पन्ना
*बैग से बरामद हुआ 2 किलो गांजा*
पिट्ठू बैग के संबंध में पूछने पर आरोपी घबरा गए और संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। संदेह होने पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत बैग की तलाशी ली गई, जिसमें दो किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा एवं मोटरसाइकिल क्रमांक MP35 ML 8148 को जप्त किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय, संदीप भलावी एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का सख्त संदेश
कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
