सतना। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य आयुष तिवारी ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे विकासोन्मुख और युवा हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है।
आयुष तिवारी ने कहा कि बजट में शिक्षा, रोजगार सृजन, किसान कल्याण और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाओं, स्टार्टअप को प्रोत्साहन और स्वरोजगार के अवसरों के विस्तार पर जोर दिया है, जो आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देंगे।
उन्होंने किसानों के हित में घोषित विभिन्न सहायता योजनाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों को भी सराहनीय बताया। उनका कहना है कि यह बजट गांव, गरीब, किसान और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।
आयुष तिवारी ने विश्वास जताया कि सरकार की दूरदर्शी सोच और ठोस योजनाओं के माध्यम से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
