दीपक मिश्रा बने जिला सह मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद कटनी में खुशी की लहर

जबलपुर/स्लीमनाबाद (एक्सप्रेस):
समीपस्थ ग्राम पंचायत भेड़ा निवासी दीपक मिश्रा को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जिला कटनी का जिला सह मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र सहित जिले भर के विहिप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में मंडला जिले में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें दीपक मिश्रा को कटनी जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
दीपक मिश्रा लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जिले में विहिप की गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी।
उनकी नियुक्ति पर जिले के विहिप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने विश्वास जताया है कि दीपक मिश्रा अपने नए पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
दर्पण 24 न्यूज की ओर से भी दीपक मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए बहुत बहुत बधाई हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *