जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन

कटनी/बड़वारा। विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रस्फुटन ग्राम मिडरा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में “जल गंगा संवर्धन” अभियान के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनसहयोग से नवांकुर संस्था मानव जीवन विकास समिति, बिजोरी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया एवं MJVS प्रमुख निर्भय सिंह के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल संचयन एवं संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि “जल गंगा अभियान को सफल बनाएंगे, भूल ना जाइयो” संदेश के साथ भजन-कीर्तन, आरती एवं जागरूकता भक्ति गीतों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश भावनात्मक रूप से जन-जन तक पहुंचाया गया।

ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया ने अपने संबोधन में बताया कि 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होने वाला यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी गुलशन रूहेल, प्रस्फुटन समिति की प्रीति दुबे, सुनीता बाई कुशवाहा, नोनी दुबे, पप्पी दुबे, गुड़ा परस्ते, शील कुमारी, ऊषा, रूपा, छड़िया बाई, मेर बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसके अलावा सरिता देवी, चैना पटेल, सरस्वती कोल, चमेली पटेल, मुन्नी बाई, रामरति पटेल, चंदा बाई, तिजिया बाई, प्यारे लाल पंच, राजेंद्र सिंह एवं पूर्व सरपंच राजकुमार जी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया, जो भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *