26/11 का बदला ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया देशभक्ति का जज़्बा

मुंबई हमले की दर्दनाक यादों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में मेजर इकबाल का दमदार किरदार निभा रहे अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी सराहना देखने को मिल रही है।
हाल ही में अर्जुन रामपाल ने बयान देते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि 26/11 के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने इसे “26/11 का बदला” बताते हुए कहा कि फिल्म में देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना को बेहद मजबूत तरीके से पेश किया गया है।
गौरतलब है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमला ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसमें कई निर्दोष लोगों और सुरक्षा बलों ने अपनी जान गंवाई थी। फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इसी पृष्ठभूमि पर आधारित है और आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को दिखाती है।
फिल्म में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि देश के प्रति गर्व और भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करेगी।
दर्पण 24 न्यूज के लिए यह फिल्म एक बार फिर याद दिलाती है कि देश की सुरक्षा में बलिदान देने वालों का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *