कटनी। शहर ने आज एक ऐसी आवाज को खो दिया, जिसने वर्षों तक लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। कटनी के प्रसिद्ध गायक एवं जनप्रिय व्यक्तित्व श्री संजीव अवस्थी जी, जिन्हें स्नेहपूर्वक “माइकल भैया” के नाम से जाना जाता था, का आज सायं लगभग 6:30 बजे बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया।
संजीव अवस्थी जी केवल एक गायक नहीं थे, बल्कि वे शहर की सांस्कृतिक पहचान और जनभावनाओं की सजीव अभिव्यक्ति थे। उनकी गायकी में आत्मा, संवेदना और ऊर्जा का ऐसा अद्भुत संगम था, जो सीधे श्रोताओं के दिलों को छू जाता था। उनके कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ उनके प्रति लोगों के प्रेम और सम्मान का प्रमाण थी।
उनके असमय निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है। कला जगत, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
अंतिम यात्रा की जानकारी
दिवंगत श्री संजीव अवस्थी जी की अंतिम यात्रा बुधवार प्रातः 10:30 बजे आदर्श कॉलोनी से श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति शांति शांति 🙏
