
कटनी। मध्यप्रदेश पेंशनर्स समाज, जिला शाखा कटनी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे मंगल भवन (गट्टानी) घंटाघर कटनी में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। इस अवसर पर पेंशनर्स एकता और अधिकारों को लेकर चर्चा की गई तथा संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
समारोह में पेंशनर्स समाज के संरक्षक भगवान सिंह परिहार और के.के. गट्टानी की उपस्थिति में नए संगठन का गठन किया गया। संगठन के अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी.एस. परिहार, कार्यवाहक उपाध्यक्ष जगन्नाथ त्रिपाठी, सचिव आर.पी. निगम और महेंद्र गौतम को बनाया गया।

सह सचिव के रूप में विजय निगम और कुलभूषण गुप्ता, संगठन सचिव के.एल. पाण्डेय और सुरेश पाठक, प्रचार सचिव गोविंद प्रसाद तिवारी एवं आशुतोष कुररिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष आर.के. साहू, महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मंगलबती कोल तथा सलाहकार के रूप में विश्ववास त्रिपाठी को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा संगठन की कार्यकारिणी में अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार गर्ग, रामरतन श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पाण्डेय, आर.के. भाटिया, आर.पी. चौबे, वेंकटलाल बांग, राजमणि त्रिपाठी, एम.एल. खरे, अमलाल दुबे, दिनेश पाण्डेय, पी.सी. साहू और बाबूराम पाण्डेय को सदस्य बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पेंशनर्स समाज ने महंगाई भत्ता और अन्य लंबित भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन का कहना है कि पेंशनर्स का महंगाई भत्ता उनका कानूनी अधिकार है और प्रदेश सरकार को 81 माह के लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान जल्द करना चाहिए।
पेंशनर्स समाज ने मांग की है कि धारा 49 को हटाकर पेंशनर्स को भी नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता दिया जाए। इसके साथ ही पूर्व की 27 माह की महंगाई भत्ता राशि का भुगतान और चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ भी जल्द दिया जाए।
अध्यक्ष रवीन्द्र शुक्ला ने सभी पेंशनर्स से अपील की कि वे संगठन की एकता बनाए रखें और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएं।
