मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे पूज्य सरकार, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे पूज्य सरकार, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav की शादी समारोह में पूज्य सरकार विशेष रूप से शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
पूज्य सरकार आज उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Mussoorie पहुंचे, जहां आयोजित विवाह समारोह में उन्होंने कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी को शुभाशीष दिया। इस अवसर पर उन्होंने कुलदीप यादव को बालाजी की पवित्र पटकी पहनाई तथा भगवान का चित्र भेंट कर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।


समारोह के दौरान पूज्य सरकार ने कुलदीप यादव के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूज्य सरकार का स्वागत किया और उनके आशीर्वाद को सौभाग्य का प्रतीक बताया।
विवाह समारोह में कई गणमान्य लोग, मित्रगण और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *