बागेश्वर धाम में 11 मार्च को बेटी-दामाद सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

दिनेश कुमार सम्पादक दर्पण 24 न्यूज़ 

इस सम्मेलन में उन सभी बेटियों और दामादों को सपरिवार आमंत्रित किया गया था, जिनका विवाह वर्ष 2020, 2021, 2022 और 2023 में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ आश्रम द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में संपन्न हुआ था।\

कार्यक्रम के दौरान पूज्य बागेश्वर महाराज ने सभी बेटी-दामाद से आत्मीय मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनके परिवार का हालचाल जाना। महाराज श्री ने दामादों से बेटियों के बारे में पूछा और बेटियों से स्नेहपूर्वक जानना चाहा कि उन्हें ससुराल में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं होती।


इस पर बेटियों ने भावुक होकर कहा, ससुराल हमारा अपना घर है और बागेश्वर धाम हमारा मायका। आप हमारे पिता समान हैं, इसलिए हमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इस अवसर पर बेटियों के साथ उनके पुत्र-पुत्रियाँ भी आए थे, जिन्हें महाराज श्री ने अपने नाती-नातिन के रूप में स्नेह दिया। महाराज श्री ने बच्चों को गोद में लेकर उन्हें दुलार किया और उनके साथ आनंद के पल बिताए।


सम्मेलन के अंत में महाराज श्री ने सभी बेटियों और दामादों को तुलसी पौधा, धारा, चीनी मिट्टी की पटकी, साड़ी तथा दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा सभी बेटी-दामादों के आगमन से लेकर भजन, मंदिर दर्शन और भोजन प्रसादी तक की समुचित व्यवस्था की गई।

सभी परिवारों को एक साथ मंदिर के दर्शन कराए गए तथा बाद में भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई। जो परिवार दूर-दराज से आए थे, उनके ठहरने की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई, जबकि आसपास के क्षेत्रों से आए परिवारों को विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *