दर्पण 24 न्यूज़ दिनेश कुमार संपादक
कटनी जिले में UGC कानून के विरोध को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा होता दिखाई दे रहा है। 14 मार्च 2026 को विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर परिषद क्षेत्र में स्वर्ण समाज द्वारा महाआंदोलन और रैली आयोजित की जा रही है। इस आंदोलन में जिले और संभाग से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजकों के अनुसार यह आंदोलन UGC से जुड़े फैसलों के विरोध में किया जा रहा है, जिसमें स्वर्ण समाज के लोग अपनी एकजुटता दिखाएंगे। कार्यक्रम में कटनी, जबलपुर संभाग सहित आसपास के जिलों से कार्यकर्ता और समाज के लोग बरही पहुंचेंगे।
12 मार्च को कटनी से बरही तक वाहन रैली भी निकाली जाएगी,जिसमे सामान्य वर्ग के लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं 14 मार्च को बरही में मुख्य कार्यक्रम और महाआंदोलन आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामि जिसके माध्यम से लोगोंल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में श्री राजपूत करणी सेना के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इनमें
सहेंद्र सिंह दीक्षित ‘रिंकू’ – मध्य प्रदेश अध्यक्ष
विशाल सिंह सोलंकी – संभाग अध्यक्ष
सूर्यपाल सिंह सोनू सोलंकी – जिला अध्यक्ष
शैलेन्द्र सिंह बघेल – संभागीय प्रवक्ता
दिविजय सिंह बैस – जिला संयोजक
सुरजीत सिंह मंजू सोलंकी – संभाग मीडिया प्रभारी
जैसे प्रमुख पदाधिकारी आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
आयोजकों ने स्वर्ण समाज के लोगों से अपील की है कि वे बरही पहुंचकर अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करें। पोस्टर में “आवाज दो हम सब एक हैं” और “स्वर्ण एकता जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ आंदोलन को सफल बनाने की बात कही गई है।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन समाज की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है।
दर्पण 24 न्यूज़ इस पूरे मामले और आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।
