दर्पण 24 न्यूज़
कटनी। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 07 मार्च 2026 को चौकी खितौली, थाना बरही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन कर रहे 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम करचुलहा मार्ग से कुछ वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी खितौली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मौके पर रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए, जिनके चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।
पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना बरही में खड़ा करवा दिया है तथा मामले की सूचना खनिज विभाग को भी भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करचुलहा सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर अब पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद जगी है कि इस पर अंकुश लगेगा।
दर्पण 24 न्यूज लगातार क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाता
अवैध रेत परिवहन पर बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
