दर्पन24 न्यूज़ रिपोर्ट दिनेश कुमार
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में यह खिताब जीता था।
फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और लगातार विकेट गंवाती चली गई।

भारतीय बल्लेबाजों का तूफान
भारत की ओर से ओपनिंग करने आए Abhishek Sharma और Sanju Samson ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। शुरुआती दो ओवर शांत रहने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाना शुरू किया और सिर्फ चार ओवर में भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया।
अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 21 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। पावरप्ले में भारत ने 92 रन बना डाले, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर माना जा रहा है।
इसके बाद Ishan Kishan और संजू सैमसन ने रन गति को और तेज कर दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 100 रन की शानदार साझेदारी हुई।
संजू सैमसन ने 33 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 89 रन की शानदार पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 23 गेंदों में 54 रन बनाए।
आखिरी ओवरों में Shivam Dube ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 26 रन बनाकर भारत का स्कोर 255 तक पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से Jimmy Neesham ने चार ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट लिए।

गेंदबाजों ने तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर
256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही मैच का रुख बदल दिया।
Axar Patel ने ओपनर Finn Allen को 9 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
इसके बाद Jasprit Bumrah ने खतरनाक बल्लेबाज Rachin Ravindra को सिर्फ 1 रन पर पवेलियन भेज दिया।
न्यूजीलैंड को कुछ उम्मीद Tim Seifert से मिली, जिन्होंने 26 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। लेकिन Varun Chakravarthy ने उन्हें आउट कर मैच भारत की पकड़ में कर दिया।
इसके बाद Hardik Pandya ने Mark Chapman को बोल्ड किया, जबकि अक्षर पटेल ने Glenn Phillips और Daryl Mitchell को आउट कर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मैच के 16वें ओवर में बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी।

कप्तान सैंटनर की कोशिश बेकार
न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने 36 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और न्यूजीलैंड मैच में वापसी नहीं कर सका।
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई जीत

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी-20 क्रिकेट में एक और बड़ा इतिहास रच दिया। भारत अब टी-20 वर्ल्ड कप में तीन बार चैंपियन बनने वाली टीम बन गया है और लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गया है।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पल यादगार बन गया है।
