खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित
भोपाल। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश भवन में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
सरकार द्वारा स्थापित यह 24×7 कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपात स्थिति या सामान्य सहायता की आवश्यकता होती है तो वह स्वयं या उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरत पड़ने पर भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी समस्या या आवश्यकता की स्थिति में जारी किए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें। कंट्रोल रूम संपर्क विवरण
📞 दूरभाष: 011-26772005
📱 व्हाट्सएप: 9818963273
📧 ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
प्रदेश सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को कठिन परिस्थितियों में त्वरित सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना