कटनी में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठकें आयोजित, पुलिस ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील

कटनी। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कटनी पुलिस द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कीं।


बैठकों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं एवं शांति समिति के सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। इस दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा, सामाजिक समरसता तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
थाना प्रभारियों ने उपस्थित जनों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अंत में कटनी पुलिस ने जिलेवासियों से शांति, सद्भाव और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही त्योहारों को उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा सकता है।
दर्पण 24 न्यूज आप सभी से अपील करता है कि जिम्मेदार नागरिक बनें और प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *