कटनी में कांग्रेस सेवादल युवा को नया नेतृत्व, आदित्य जैन बने जिलाध्यक्ष

कटनी — आल इंडिया कांग्रेस सेवादल दिल्ली द्वारा कटनी से युवा नेता आदित्य जैन को सेवादल युवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

बताया गया कि जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह तथा जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भार्गव की सहमति के बाद यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हुई। प्रदेश सेवादल युवा अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कटनी सेवादल युवा अध्यक्ष पद हेतु आदित्य जैन का नाम दिल्ली भेजा था, जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने अंतिम मुहर लगाते हुए उन्हें नियुक्ति प्रदान की।

नियुक्ति के बाद आदित्य जैन ने कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं को सेवादल से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *