भारत-वेनेजुएला के बीच तेल व्यापार शुरू, ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा नया बल

नई दिल्ली। भारत और वेनेजुएला के बीच कच्चे तेल के व्यापार को लेकर नई शुरुआत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वेनेजुएला ने भारत को बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का निर्यात फिर से शुरू किया है, जिससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र को महत्वपूर्ण मजबूती मिलने की संभावना है।


जानकारी के मुताबिक, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत लगातार अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में वेनेजुएला के साथ तेल आयात बढ़ाना एक अहम कदम माना जा रहा है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि वेनेजुएला भारी कच्चे तेल का बड़ा उत्पादक देश है और भारत की कई रिफाइनरियां इस प्रकार के कच्चे तेल को प्रोसेस करने में सक्षम हैं। ऐसे में यह व्यापारिक समझ भारत के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित हो सकता है। इससे कच्चे तेल की उपलब्धता बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के दबाव को संतुलित करने में मदद मिल सकती है।
बताया जा रहा है कि हाल के महीनों में वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने के कारण कई देशों ने वैकल्पिक स्रोतों की तलाश तेज कर दी है। भारत भी ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दीर्घकालिक समझौतों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह व्यापार स्थिर रूप से जारी रहता है तो भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।
दर्पण 24 न्यूज लगातार इस विषय से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *