कटनी में 24 फरवरी को होगी महापौर जनसुनवाई, नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं

कटनी से राजकुमारी मिश्रा की रिपोर्ट

कटनी नगर निगम कार्यालय से संबंधित आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल के तहत मंगलवार 24 फरवरी को महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।

शहर के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर महापौर के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगे।

महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि यह पहल सुशासन और जवाबदेही की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ रहा है। नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने नागरिकों से जनसुनवाई कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि महापौर की इस पहल के तहत प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिक नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याएं—जैसे स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण एवं अन्य शासकीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतें—सीधे प्रस्तुत करते हैं। सुनवाई के बाद महापौर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं तथा शिकायतों के निराकरण की सतत समीक्षा भी की जा रही है।

दर्पण 24 न्यूज़ के लिए यह पहल शहर में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *