बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने आंगनवाड़ी बच्चों को वितरित की ड्रेस

रीठी। समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्री-स्कूल पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मगरधा एवं जोवी कला में अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के अध्यक्ष आर. एल. चौधरी एवं उनकी टीम ने बच्चों को टी-शर्ट, जैकेट, जूते और मोजे प्रदान किए। नए वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक प्रयास न केवल बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर संगीता बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, रविकांत राय, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, राधा विश्वकर्मा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला बेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दर्पण 24 न्यूज के लिए यह पहल समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश के रूप में सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *