राष्ट्रीय पत्रकारिता और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा दो विशिष्ट हस्तियों को राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर दर्पण 24 न्यूज परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
🔹 महामंडलेश्वर शीतल ठाकुर (पत्नी श्री भूपेन्द्र ठाकुर), निवासी इन्दौर, मध्य प्रदेश को संगठन के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रमुख नामित किया जाना आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त दिशा देने वाला निर्णय है। हमें विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
🔹 वहीं, दिल्ली निवासी बंगाली समाज की सशक्त और चर्चित समाजसेवी नेता बौसी राय को सामाजिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रमुख बनाए जाने पर भी हम हार्दिक बधाई प्रेषित करते हैं। आपके अनुभव और सामाजिक सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।
हम आशा करते हैं कि दोनों नव-नियुक्त राष्ट्रीय प्रमुख अपने-अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पत्रकारिता, समाजसेवा और राष्ट्रहित के मूल्यों को और अधिक मजबूत करेंगी।
🙏 दर्पण 24 न्यूज परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
