मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन?” जर्जर दीवार गिरने से 5वीं के छात्र की मौत, जांच की मांग तेज कटनी/कैमोर।

 

कटनी/कैमोर

कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र अंतर्गत बम्हनगवां स्थित शासकीय विद्यालय में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। विद्यालय की जर्जर बाउंड्री वाल गिरने से कक्षा 5वीं के छात्र राजकुमार बर्मन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने सरकारी स्कूलों की भवन सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लंबे समय से जर्जर थी दीवार
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की बाउंड्री वाल काफी समय से कमजोर और जर्जर अवस्था में थी। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई थी, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते दीवार की मरम्मत या पुनर्निर्माण किया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
राकेश जैन कक्का ने उठाए सवाल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे “सिस्टम की संवेदनहीनता” बताया है। उन्होंने कहा कि यह मात्र दुर्घटना नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है।
उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि—
जिले के सभी शासकीय विद्यालयों की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए।
जर्जर भवन, छत और बाउंड्री वाल की सूची बनाकर प्राथमिकता से मरम्मत कराई जाए।
दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
हर वर्ष अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट लागू कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों की आधारभूत संरचना पर सवाल खड़े करती है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बजट बढ़ाने के दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई विद्यालय भवन जर्जर हालत में हैं।
बम्हनगवां की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि चेतावनी है कि यदि समय रहते स्कूल भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसे हादसे दोहराए जा सकते हैं।
राजकुमार बर्मन की असमय मृत्यु पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी संवेदनशीलता और जवाबदेही दिखाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *