
कटनी। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में 16 फरवरी की रात सतना जिले के 783 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल) और चिकित्सा जांच (मेडिकल) में भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया।
सत्र 2026-2027 के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल होने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
24 फरवरी तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
कटनी में आयोजित इस भर्ती रैली में 15 जिलों के कुल 5,374 युवाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने सेना द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
18 फरवरी: जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर के 785 युवा
19 फरवरी: सभी जिलों के 730 युवा
20 फरवरी: 638 युवा
23 फरवरी: मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की महिला अभ्यर्थियों की भर्ती रैली
इन तिथियों पर अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
इन पदों पर होगा चयन
अग्निवीर भर्ती रैली के माध्यम से निम्न पदों पर चयन किया जाएगा:
जनरल ड्यूटी (GD)

टेक्निकल
क्लर्क/एसकेटी
ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं)
महिला सेना पुलिस
नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट (वेट)
सिपाही फार्मा (स्थाई पद)
रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नवीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड एवं सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
आयु सीमा में एक वर्ष की बढ़ोतरी

इस बार सेना भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है।
अग्निवीर पद हेतु: 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा पात्र
स्थाई पद हेतु: 01 जुलाई 2004 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा पात्र
कटनी में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली युवाओं के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर साबित हो रही है। बड़ी संख्या में युवा उत्साह और अनुशासन के साथ सेना में शामिल होने के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
