धारकुंडी आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, स्वामी जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन

धारकुंडी।दोपहर करीब 1 बजे धारकुंडी आश्रम में स्वामी जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचते ही पूरे आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वामी जी के दर्शन के लिए दूर-दराज से आए भक्तों की आंखें नम रहीं और वातावरण गमगीन हो गया।

आश्रम प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालु पूरे दिन स्वामी जी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आश्रम परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, वहीं शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए सेवादारों की तैनाती की गई है।

आश्रम प्रशासन ने जानकारी दी कि स्वामी जी को आगामी कल, दिनांक 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को दोपहर 4 बजे तक समाधि दी जाएगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ समाधि संस्कार संपन्न होगा।

स्वामी जी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धालु और अनुयायी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन और समाज के प्रति योगदान को स्मरण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *