बृजभूषण सिंह का करियर खत्म करने की धमकी देने पर यूपी में BJP को झटका, लोधी समाज में भारी नाराजगी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा भाजपा विधायक बृजभूषण सिंह को कथित रूप से “राजनीतिक करियर समाप्त करने” की धमकी दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बयान के बाद लोधी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिससे यूपी की राजनीति में भाजपा के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि “जिन्हें हमने खड़ा किया, वही आज आईना दिखा रहे हैं”। इस बयान को सीधे तौर पर विधायक बृजभूषण सिंह पर हमला माना जा रहा है। खबरों में यह भी दावा किया गया है कि विधायक को नोटिस जारी करने और उनका राजनीतिक करियर समाप्त करने जैसी बातें कही गईं, जिससे समर्थकों में गुस्सा भड़क उठा है।

लोधी समाज के लोगों का कहना है कि यह बयान समाज के एक जनप्रतिनिधि का अपमान है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई क्षेत्रों में विरोध की सुगबुगाहट तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते भाजपा नेतृत्व ने इस विवाद को नहीं संभाला, तो इसका सीधा असर आने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे को भुनाने में जुट गए हैं और भाजपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

फिलहाल पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा के लिए एक बड़ा अंदरूनी संकट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *