
कटनी।जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य के लिए कटनी पुलिस के 5 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस सप्ताह में किए गए सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से किए गए कार्य न केवल विभाग की छवि को मजबूत करते हैं, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कटनी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई एवं सराहनीय कार्यों से जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
