कटनी ब्रेकिंग | शासकीय स्कूल बड़गांव में करंट लगने से छात्र घायल

कटनी। जिले के शासकीय स्कूल बड़गांव में सोमवार सुबह एक गंभीर हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल पहुंचे एक छात्र को लगभग 10 बजे अचानक करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

👉 घायल छात्र का नाम: अहम कुशवाहा

👉 इलाज: जिला अस्पताल कटनी में उपचार जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल परिसर में करंट फैलने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया। परिजनों का कहना है कि स्कूल में बिजली संबंधी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर शासकीय स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी अब बच्चों की जान पर भारी पड़ रही है।

फिलहाल मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

दर्पण 24 न्यूज

(खबर पर अपडेट जारी रहेगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *