राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा गणतंत्र दिवस पर मलगांव विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान सतना।

सतना।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के जिला सतना अंतर्गत कोटर ग्राम पंचायत मलगांव स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी भागवत द्विवेदी के नेतृत्व में यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। पिछले दो वर्षों से माध्यमिक विद्यालय मलगांव को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास से प्रभावित होकर संघ के पदाधिकारियों ने समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षकों को शाल, श्रीफल, माला एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में रामाधार द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह परिहार, अरविंद शुक्ला, शिक्षिकाएं सुमन सिंह परिहार एवं आशा सिंह शामिल रहीं।

कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें पूर्व सरपंच कृष्णपाल सिंह परिहार, जगतनारायण त्रिपाठी, उपसरपंच वीरेंद्र सिंह परिहार, सचिव प्रभुदयाल गुप्ता, सह-सचिव, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी ग्राम के वरिष्ठ पत्रकार भागवत द्विवेदी द्वारा प्रेस मीडिया के माध्यम से दी गई। आयोजन के दौरान शिक्षा के महत्व और शिक्षकों की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *