नजूल वसूली के लिए 28 जनवरी से लगाए जाएंगे शिविर

छह अलग-अलग स्थानों पर मिलेगा नागरिकों को सीधा लाभ

कटनी।

नजूल से संबंधित वसूली, पुनर्वास एवं धारणाधिकार मामलों के निराकरण के लिए तहसील प्रशासन द्वारा 28 जनवरी से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर क्षेत्र के छह अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, जहां संबंधित व्यक्ति उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

तहसीलदार द्वारा जारी शिविर कार्यक्रम के अनुसार, शिविरों का आयोजन सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा।

🔳 शिविर आयोजन की तिथियां एवं स्थान

बुधवार, 28 जनवरी – सामुदायिक भवन, मसुरहा वार्ड

शुक्रवार, 30 जनवरी – शंकर जी का मंदिर, माधवनगर

बुधवार, 4 फरवरी – पुत्री शाला, माधवनगर

शुक्रवार, 6 फरवरी – पंचायत भवन (नगर निगम कार्यालय), माधवनगर

बुधवार, 11 फरवरी – गणेश चौक

शुक्रवार, 13 फरवरी – पोस्ट ऑफिस, माधवनगर

🔳 नागरिकों से की गई अपील

प्रशासन द्वारा नजूल भूमि से संबंधित मामलों वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर वसूली, पुनर्वास एवं धारणाधिकार संबंधी प्रक्रियाओं का लाभ उठाएं, जिससे मामलों का समयबद्ध एवं सरल समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *