राजस्व एवं नागरिक आपूर्ति निगम की संयुक्त कार्रवाई, लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप

कटनी। जिले के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित तीन औद्योगिक इकाइयों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्व विभाग एवं मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित सियाराम इंडस्ट्रीज, विकास राइस मिल एवं भव्या राइस मिल द्वारा मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम एवं उद्योग विभाग द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

नियमों के उल्लंघन और आवश्यक मापदंड पूरे न करने के चलते तीनों औद्योगिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के तहत की गई है और भविष्य में भी नियमों की अनदेखी करने वाली इकाइयों पर इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराए बिना किसी भी इकाई को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
👉 दर्पण 24न्यूज ऐसे ही हर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सबसे पहले आप तक पहुंचाता रहेगा।
