संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले डॉ पुलकित बंसल ने TV9 के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं. एम्स दिल्ली से MBBS पूरा कर चुके डॉ पुलकित बंसल ने बताया कि कैसे गांव में हुई उनकी पोस्टिंग ने उन्हें डॉक्टरी छोड़ यूपीएससी में आने काे मजबूर किया. साथ ही उन्होंने बताया कि काैन सी स्ट्रैटेजी से पहले ही प्रयास में यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास की. आइए जानते हैं डॉक्टर से सिविल सर्वेंट बने डॉ पुलकित बंसल की सफलता की कहानी…
डॉ पुलकित बंसल ने TV9 के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा दिल्ली से पूरी हुई है, जिसके तहत उन्होंने पहली से 12वीं तक की पढ़ाई डीएल डीएवी शालीमार बाग से की. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें परिवार का पहला डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया. इस वजह से उन्होंने 12वीं के बाद नीट पास कर एम्स दिल्ली में दाखिला लिया और अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की.
